हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला सामने आई, वीडियो में कहा ‘मेरी जान को खतरा है
महिला ने 5 मिनट 36 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया और कहा कि उसकी जान को खतरा है। महिला ने आरोप लगाया कि मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल ने 3 जुलाई 2023 को उसे कसौली में होटल में जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया।
वह वीडियो में रोते हुए कहती है कि पिछले डेढ़ साल से उसे बहुत संघर्ष करना पड़ा है और उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसने यह भी कहा कि उसके खिलाफ झूठे बयान देने के लिए उसकी सहेली को डरा धमका कर मजबूर किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उन दोनों ने उसे सत्ता और राजनीति के जरिए डराया और उसकी जान को खतरे की बात की।
महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आरोपियों के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह जल्द ही सारे सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं।