हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क हादसे में मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता

हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क हादसे में मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता

ईश्वर सिंह मालवाल का पैतृक गांव ढाणी खान में आज अंतिम संस्कार किया गया। - Dainik Bhaskar

हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे हिसार जिले के बरवाला हलके स्थित उनके पैतृक गांव ढाणी खान में किया गया। इस दौरान उनके बेटे ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर सिंह पनियार, पूर्व विधायक अनूप धानक और आसपास के गांवों के कई ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित थे।

ईश्वर सिंह मालवाल हादसे के समय गोहाना से लाखनमाजरा के रास्ते हिसार जा रहे थे। वह अकेले अपनी गाड़ी में थे, और जब वह गोहाना-लाखनमाजरा रोड पर गांव बैसी के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मालवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार ट्रक से टकराने के बाद खेतों में उतर गई, वहीं ट्रक भी पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ट्रक के नंबर और कागजात की मदद से चालक का पता लगाने में जुटी है। हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मालवाल का पोस्टमॉर्टम रोहतक PGI में किया गया और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ईश्वर सिंह मालवाल तीन बच्चों के पिता थे, और उनकी पत्नी हाल ही में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हुई थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें