हरियाणा में इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर किए बड़े खुलासे

हरियाणा में इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर किए बड़े खुलासे

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

हरियाणा: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद की मानसिक स्थिति और उनके ठहराव को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं। एक हालिया पॉडकास्ट में अभय चौटाला ने बताया कि उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ साहब अंदर से काफी घुटन महसूस कर रहे थे और वे काफी परेशान थे।

अभय चौटाला ने कहा, “जब मैंने उन्हें इस्तीफे के बाद बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस ‘घर’ में घुटन महसूस होती है और वे यहां रहना नहीं चाहते। मैंने उन्हें अपने फार्महाउस में आकर रहने का आग्रह किया।” उन्होंने यह भी बताया कि धनखड़ के साथ चौटाला परिवार का 40 साल पुराना सामाजिक रिश्ता है और वे परिवार के सदस्य समान हैं। अभय ने कहा कि धनखड़ साहब जब तक चाहें उनके फार्महाउस में रह सकते हैं क्योंकि यह उनका अपना घर है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 1 सितंबर को उन्होंने सरकारी आवास खाली कर दिया और दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित अभय चौटाला के फार्महाउस में शिफ्ट हो गए थे। उप राष्ट्रपति आवास छोड़ने में कुल 42 दिन लगे थे।

यह खुलासे राजनीतिक और सामाजिक तौर पर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि धनखड़ और चौटाला परिवार के बीच गहरे और पुरानी मित्रता को उजागर करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें