हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, 39 नेताओं को दी जिम्मेदारी

हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, 39 नेताओं को दी जिम्मेदारी

हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, और उपचुनावों में 39 नेताओं को इंचार्ज नियुक्त किया है। इन नेताओं में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और चेयरमैन शामिल हैं। ये नेता अपने-अपने जिलों में उम्मीदवारों के चयन और प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेस ने भी निकाय चुनावों के लिए 3 सूचियां जारी कर जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में हैं।

निकाय चुनावों के तहत 8 नगर निगमों समेत 40 निकायों में 2 मार्च को मतदान होगा, जबकि पानीपत नगर निगम में मतदान 9 मार्च को होगा। सभी चुनावों के नतीजे 12 मार्च को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह के अनुसार, चुनाव फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के लिए होंगे। सोनीपत और अंबाला में केवल मेयर का चुनाव होगा, क्योंकि यहां के मेयर पहले ही विधायक चुने जा चुके हैं। इसके अलावा, सोहना नगर परिषद और असंध व इस्माइलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के उपचुनाव होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें