हरियाणा में इस वर्ष शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, जो 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पहले ही इसकी पुष्टि की थी। 16 जनवरी से स्कूल फिर से खुलेंगे।
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के विद्यार्थियों के लिए, CBSE और ICSE जैसे बोर्ड के नॉर्म्स के अनुसार प्रैक्टिकल क्लासेस आयोजित की जा सकती हैं। इसके लिए स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने दिसंबर और जनवरी के महीनों में बढ़ी हुई ठंड और धुंध को देखते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के समय में बदलाव किया है। 1 जनवरी से 31 जनवरी तक ITI और महिला ITI संस्थानों का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगा, जिसमें कोई इंटरवल नहीं होगा। संबंधित सभी अधिकारियों और शिक्षकों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।