हरियाणा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया, युवाओं के कौशल विकास पर जोर
हरियाणा के राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। सीएम ने हल्की बूंदाबांदी के बीच दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कोई व्यक्ति उम्र से बड़ा नहीं होता, बल्कि वह अपने कर्मों और विचारों से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के प्रति समर्पित है और देश के प्रधानमंत्री भी युवाओं के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। गौरव गौतम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति देशभर में प्रशंसा प्राप्त कर रही है।
यह युवा महोत्सव पंचकुला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास और विचार-विमर्श पर भी जोर दिया जा रहा है।