हरियाणा सरकार ने किया रविवार के दिन 10 डिप्टी कमिशनरऔर 28 आईएएस अधिकारियो का तबादला
हरियाणा सरकार ने रविवार के दिन 10 डिप्टी कमिशनर के साथ साथ 28 आईएएस अधिकारियो का तबादला किया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीजी रजनी कांथन को वित्त विभाग में सचिव के पद पर भेजा गया है। यश गर्ग को निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य की कमान मिली है। अशोक कुमार गर्ग को नगर निगम गुरुग्राम का आयुक्त बनाया गया है। राजेश जोगपाल को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार पद पर तैनात किया गया है।धीरेन्द्र खड़गटा को रोहतक का उपायुक्त और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवन मामलों का विशेष सचिव बनाया गया है। आदेश के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह को रोहतक का जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। राम कुमार सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात किये गये हैं. अजय कुमार को उपायुक्त (डीसी) बनाकर गुरुग्राम भेजा गया है. प्रदीप दहिया डीसी के पद पर झज्जर की जिम्मेदारी संभालेंगे।










