हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर रेप केस की सुनवाई टली, अगली तारीख 6 नवंबर

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर रेप केस की सुनवाई टली, अगली तारीख 6 नवंबर

हरियाणा में BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगे रेप आरोप से जुड़ी केस की सुनवाई शनिवार को कसौली कोर्ट में नहीं हो सकी। जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई टाल दी गई है। अब अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी, जब पीड़िता को पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट (CR) के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करानी होंगी।

अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होगी पुलिस की जांच रिपोर्ट

कसौली पुलिस भी अगली सुनवाई के दौरान इस मामले की FIR और पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। इसके आधार पर कोर्ट तय करेगी कि पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या नहीं।

मामला राजनीति से जुड़ा, सोनीपत की नजरें जमीं

रेप केस हरियाणा में खासकर सोनीपत जिले के राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर रहा है। इस पर राजनीतिक दलों और लोगों की खास नजरें लगी हुई हैं।

पीड़िता ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर आपत्ति जताई

सोलन सेशन कोर्ट ने पीड़िता की रिवीजन पिटीशन को मंजूरी देते हुए कसौली कोर्ट में बयान देने का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई में पीड़िता ने अपने वकील के जरिए पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को गलत बताया था।

पुलिस ने सबूतों के अभाव में केस बंद करने की अर्जी दी थी

पुलिस ने जांच में मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं पाए जाने के कारण केस बंद करने का प्रस्ताव कोर्ट में रखा था, जिसे कसौली कोर्ट ने 12 मार्च को स्वीकार कर लिया था।

Leave a Comment

और पढ़ें