‘हर आदमी 2 पत्नियां चाहता है’,अरमान मलिक के बयान पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, इरादों को बताया ‘अश्लील’

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ जब से शुरू हुआ है. यह तब से खबरों में है. शो में भाग लेने वाले अरमान मलिक को सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ रहा है. शो में केवल वे ही नहीं उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक को भी लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में दीपक चौरसिया से बात करते हुए अरमान ने कहा था कि ‘हर आदमी 2 पत्नियां चाहता है’. अब उनके इस बयान पर एक्ट्रेस बिग बॉस फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने आपत्ति जताई है. उन्होंने उनके बयान को गलत करार दिया. इसके साथ ही बताया कि उनके इरादे ‘अश्लील’ हैं.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अरमान यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, “हर आदमी दो पत्नियां चाहता है.” यह बात ‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री को पसंद नहीं आई और उन्होंने अरमान की इस टिप्पणी के लिए उनकी खिंचाई की.

उन्होंने लिखा, ‘मैं हर आदमी के बारे में तो नहीं कह सकती, लेकिन निश्चित रूप से जो लोग गंदे इरादे रखते हैं, वे 2, 3 या 4 पत्नियां रखना चाहते होंगे. कृपया यह गंदगी बंद करो. भगवान के लिए यह बंद करो. किसी दिन अगर वही पत्नियां कहने लगें कि उन्हें भी 2-2 पति चाहिए, तो उसे भी देखना अच्छा लगेगा. ‘

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें