‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशनल इवेंट में हंगामा: भीड़ हुई बेकाबू, अक्षय कुमार को करनी पड़ी हाथ जोड़कर अपील

पुणे, जून 2025: ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशनल इवेंट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मॉल में जमा भीड़ ने नियंत्रण खो दिया। फिल्म की स्टारकास्ट—अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी समेत अन्य कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो गए। हालात इतने बिगड़े कि अक्षय कुमार को मंच से हाथ जोड़कर भीड़ से शांति की अपील करनी पड़ी।
भीड़ में मची भगदड़, बच्चे और बुजुर्ग परेशान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही स्टारकास्ट मंच पर पहुंची, भीड़ मंच के पास आने को उतावली हो गई। इस दौरान कई बच्चे और बुजुर्ग दबते दिखे, महिलाओं की चीखें सुनाई दीं। मंच से अक्षय कुमार ने माइक पर कहा:
“हमें यहां से जाना पड़ेगा। धक्का-मुक्की मत करो। हाथ जोड़कर विनती करता हूं—यहां औरतें हैं, बच्चे हैं। कृपया शांत रहें।”
एक बच्चा बोला—“अंकल को सांस नहीं आ रही”
एक वीडियो में एक बच्चा सिक्योरिटी से कहता दिखा, “मेरे अंकल को सांस नहीं आ रही, वो भीड़ में फंस गए हैं।” इस बयान ने इवेंट में मौजूद लोगों और सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया। सिक्योरिटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर धीरे-धीरे काबू पाया।
मस्ती में बदला माहौल, स्टारकास्ट ने किया मनोरंजन
हालात सामान्य होने के बाद फिल्म की टीम ने स्टेज पर फैंस के साथ मस्ती की। अक्षय कुमार और नाना पाटेकर की जुगलबंदी देखने लायक रही, वहीं जैकलीन, नरगिस और अभिषेक बच्चन ने भी दर्शकों को एंटरटेन किया।
6 जून को रिलीज हो रही है ‘हाउसफुल 5’
‘हाउसफुल 5’ इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नजर आएंगे:
-
अक्षय कुमार
-
जैकलीन फर्नांडिस
-
रितेश देशमुख
-
अभिषेक बच्चन
-
फरदीन खान
-
सोनम बाजवा
-
नरगिस फाखरी
-
नाना पाटेकर
-
जैकी श्रॉफ
-
संजय दत्त










