Home Remedies To Get Rid Of Dark Underarms: गर्मी आई नहीं कि लोग धड़ल्ले से आर्मपिट पर पाउडर छिड़क लेते हैं, पसीना आया नहीं कि बाजार में मिलने वाले सस्ते डियोड्रेंट इन कोमल स्किन पर उड़ेल लेते हैं. लेकिन क्या आपका पता है कि आपकी इस लापरवाही के कारण यहां की कोमल स्किन जल सकती है या पोर्स ब्लॉक होकर एलर्जी कर सकते हैं और इसका भारी नुकसान झेलना पड़ता है! हेल्थलाइन के मुताबिक, अंडरआर्म एरिया की स्किन बहुत ही नाजुक होती है, ऐसे में अगर इन जगहों पर केमिकल वाली चीजें आप लगाएं तो कई बार स्किन जलकर काली हो जाती है. काले अंडर आर्म्स की वजहें कई और भी हो सकती हैं.
अंडर आर्म क्यों हो जाता है काला
अधिक स्मोकिंग की वजह से कोमल स्किन पर हाइपर पिगमेंटेशन की परेशानी हो सकती है. बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन, स्किन डिसऑर्डर वाली बीमारियां, डायबिटीज, ओबेसिटी, हार्मोनल बदलाव, हाइपरपिगमेंटेशन की परेशानी, अधिक टाइट कपड़े पहनना, शेविंग करना या अधिक एक्सफोलिएट करना आदि भी स्किन डार्क होने की वजह हैं.
डार्क अंडरआर्म्स की समस्या कैसे करें ठीक-
-आलू को मिक्सी में पीस लें और इसके जूस को अंडर आर्म एरिया पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से स्किन को धो लें.
-दूध, गुलाब जल और ऑरेंज के छिलके को पीसकर एक पेस्ट बना लें और इसे स्किन पर लगाएं. 10 मिनट बाद धो लें. इसे सप्ताह में 3 दिन अप्लाई करें.
-आधा नींबू काटें और इसे स्किन पर रगड़ें. 10 मिनट के बाद स्किन को ठंडे पानी से धोकर पोछें और एलोवेरा जेल लगा लें.
– हल्दी और नींबू को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अंडर आर्म एरिया में लगा लें. आधे घंटे बाद स्किन को धो लें.
-रात में सोते वक्त नारियल तेल से मसाज करें. आप इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद भी मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में बाल हो जाते हैं चिपचिपे? जावेद हबीब के बताए ये 3 टिप्स आएंगे काम, एक्स्ट्रा केयर की नहीं पड़ेगी जरूरत
रखें सावधानी
इन घरेलू नुस्खों को आजमाने के बाद अगर आपकी स्किन पर जलन या खुजली हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें. समस्या का समाधान ना हो तो डॉक्टर की मदद ले सकते हैं.
Tags: Glowing Skin, Home Remedies, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 25, 2024, 14:03 IST










