हिमाचल में बड़ा हादसा: मणिमहेश यात्रा से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालु की कार रावी नदी में गिरी, दो की मौत, एक लापता

चंबा, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मणिमहेश यात्रा से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार बीती रात उफनती रावी नदी में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, एक लापता है और दो गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा रात डेढ़ बजे हुआ
घटना रविवार देर रात लगभग 1:30 बजे दुर्गेठी के पास धाई देवी मंदिर के समीप घटी, जब पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर रावी नदी में समा गई। हादसे की वजह रास्ते में अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश बताई जा रही है।
दो की मौत, एक अब भी लापता
पुलिस के अनुसार, कार में पंजाब के संगरूर जिले के खनूरी गांव मंडी मोनक के पांच श्रद्धालु सवार थे। हादसे में
-
एक श्रद्धालु का शव कार के अंदर से बरामद किया गया।
-
दूसरा शव घटनास्थल से 15 किमी दूर दरवाला में मिला।
-
एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
दो घायल अस्पताल में भर्ती
घायलों की पहचान:
-
मलसिंह (36) पुत्र बलविंदर
-
बंटी (19) पुत्र गुरजीत










