हैदराबाद में भारतीय सेना के सूबेदार बलजिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत, गांव में हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हैदराबाद में भारतीय सेना के सूबेदार बलजिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत, गांव में हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बन्नावाला में किया गया अंतिम संस्कार। - Dainik Bhaskar

भारतीय सेना के सूबेदार बलजिंदर सिंह (45) की दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में निधन हो गया। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बन्नावाला के निवासी थे और 1811 लाइट रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सेना ने उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव लाकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।

मृतक के बेटे जोबन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद सूबेदार बलजिंदर सिंह को सिकंदराबाद मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनकी सेवानिवृत्ति में केवल 8 महीने का समय बचा था।

सेना ने उन्हें 26 जनवरी को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट और 15 अगस्त को ऑनरेरी कप्तान के पद पर पदोन्नत करने की योजना बनाई थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की थी और 20 दिन बाद छुट्टी पर घर आने की जानकारी दी थी।

सेना के अधिकारियों ने उनके गांव पहुंचकर सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, जिसमें परिवार ने भावुक होकर अपने वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें