गोड्डा. अगर आपको लड़कियों के लिए जींस-टॉप से लेकर किसी भी प्राकर की फैंसी ड्रेस सस्ती कीमत पर चाहिए तो आप गोड्डा के डुमरिया हाट बाज़ार पहुंच सकते हैं. जहां आपको मात्र 150 रुपए में टॉप और 200 रुपए में जिंस मिल जाएगी. जहां 12 वर्ष की उम्र से हर उम्र की लड़कियों की ड्रेस मिल जाएगी.
दुकानदार मो अब्दुल ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से इस बाजार में लड़कियों के कपड़ों के आइटम की बिक्री करते आ रहे हैं. जहां बाजार से 4 गुना सस्ती कीमत पर कपड़े बेचते हैं. वह यह कपड़े कोलकाता के मटिया ब्रिज और दिल्ली के सरोजिनी से थोक में सस्ती कीमत पर लाते हैं. डुमरियाघाट के आसपास आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से यहां सस्ती कीमत के कपड़ों की बिक्री ही होती है और ठीक-ठाक मुनाफा भी हो जाता है.
सस्ते में कीजिए शॉपिंग
उनके पास लड़कियों के नए और खूबसूरत डिजाइन के टॉप डेढ़ सौ रुपए से 400 रुपए तक की कीमत में मौजूद हैं. 350 रुपए की शुरुआती कीमत से जींस. 200 रूपए की शुरुआती कीमत से कुर्ती, डेढ़ सौ रुपए की शुरुआती कीमत से गाउन, सलवार सूट सेट 600 रुपए की शुरुआती कीमत से और प्लाजो ₹80 की शुरुआती कीमत से मिलता है.
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 12:04 IST










