मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के घर पर आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी छापेमारी कर रही है. जमीन कारोबार, मनी लांड्रिंग और ठेकेदारी से जुड़े पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के यहां से अकूत संपत्ति बरामद की गई है. आयकर विभाग की टीम ने जहां उनके घर से पहले दिन एक करोड़ कैश और इनके स्कूल से 5 हथियार बरामद किया था. वहीं दूसरे दिन बैंक के लॉकर से 1 किलो सोना और कुछ कैश बरामद किया है.
वहीं अब तक करोड़ों के निवेश के कागजात, करोड़ों की जमीन के कागजात, और सादे पेपर पर स्टैंप लगाकर साइन किया हुआ कागजात बरामद हुआ है. वही उनके विवाह भवन से 6 बोतल शराब मिलने की भी बात सामने आ रही है. आयकर विभाग की टीम ने पूर्व पार्षद विजय झा और उनकी पत्नी वर्तमान पार्षद सीमा झा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं.
पत्नी सीमा झा वार्ड 41 की पार्षद
बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा. वहीं इससे पहले हथियार बरामदगी के मामले में स्कूल के उपप्राचार्य को भी जेल भेजा जा चुका है. विजय कुमार झा अधिवक्ता हैं और साथ ही साथ प्रॉपर्टी डीलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़े हुए हैं. वहीं नगर निगम में ठेकेदारी का काम भी विजय कुमार झा करते हैं. फिलहाल उनकी पत्नी सीमा झा नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद हैं. गुरुवार की सुबह से ही पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार झा के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी की.
पहले 80 लाख मिले थे कैश
बता दें, बिहार के मुजफ्फरपुर की वार्ड पार्षद सीमा झा के तीन ठिकानों पर आयकर के दौरान 80 लाख रुपये कैश मिले थे. नगद के अलावा कई स्थानों पर निवेश से संबंधित कागजात, बैंक खाते समेत अन्य चीजें भी बरामद हुई थी. फिलहाल बरामद किए गए सभी कागजातों की गहन जांच जारी है. जांच के बाद ही आय से अधिक संपत्ति का सही आंकड़ा सामने आ पाएगा. आयकर छापेमारी के दौरान इनके मुसहरी स्थित विवेकानंद स्कूल से पांच कट्टा (देशी पिस्तौल) बरामद की गई थी.
Tags: Bihar News, Income tax raid, Muzaffarpur news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 19:00 IST










