2 महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, दुल्हन बोली- खुश तो बहुत हूं, दिल तो तब दुखता है जब…- 2 Women falls in love madly married happily in Gurugram living joyfully together dulhan says getting hurt everyday lesbian story bizarre wedding

गुरुग्राम. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला ने दूसरी महिला से शादी कर ली. शादी 23 अप्रैल 2024 को गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई. शादी के वीडियो और फोटो अब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों के बीच चार साल से अफेयर था. गुरुग्राम की रहने वाली 30 वर्षीय अंजू शर्मा ने हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय कविता टप्पू के साथ शादी की. रिश्ते में अंजू शर्मा पति का किरदार निभा रही हैं तो कविता पत्नी का. अंजू बताती हैं कि उनका नाम तो अंजू शर्मा है लेकिन उनकी पत्नी उसे प्यार से अज्जू और शोना बुलाती है. अंजू एक टीवी एक्ट्रेस हैं.

उन्होंने बताया कि उनकी शादी उन्ही रीति-रिवाजों के साथ हुई है, जैसे एक लड़के और लड़की की होती है. दोनो के परिवारवालों ने भी इस शादी को स्वीकार कर लिया है. दोनों ने अपनी इस शादी को लेकर खुलकर बातचीत की.

दूल्हा बनीं अंजू शर्मा ने बताया, ‘मैं गुरुग्राम से हूं और मुंबई में रहती हूं. टीवी सीरियल्स में काम करती हूं. हमारी मुलाकात एक शूटिंग के सिलसिले में हुई थी. काम करने के दौरान हम दोनों को एकदूसरे से लगाव हो गया. फिर हम दोनों साथ-साथ शूट पर जाने लगे. इस दौरान कविता ने मेरा बहुत ख्याल रखा. दुख में मेरे अपनों ने साथ छोड़ दिया था लेकिन कविता हर वक्त मेरा साथ दिया. मैं आज कविता की बदौलत ही जिंदा हूं. मुझे कविता बहुत प्यार करती है. हमारे पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी.’

रेलवे स्टेशन पर खड़े थे 3 युवक, हाथ में लिए थे बैग, GRP ने टोका तो बोले- पास में रहते हैं, तलाशी लेते ही मची खलबली

अपनी शादी से बहुत खुश हूं : दुल्हन कविता टप्पू
दुल्हन कविता टप्पू ने बताया, ‘मैं एक आर्टिस्ट हूं. फतेहाबाद से हूं. पहले मैं एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हूं. कोरोना काल से पहले से अंजू को जानती हूं. अंजू ने मुझे शूट पर बुलाया था. हम दोनों साथ-साथ रहे. उसके बाद हमारी दोस्ती हो गई. दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. अपनी शादी से बहुत खुश हूं. मेरे पिता और भाई इस रिश्ते से खुश हैं लेकिन मेरी मां नाखुश है. उससे मुलाकात नहीं हो पाती है. ‘

जेल पहुंचते ही दुल्हन ने बोले – 4 शब्द, अफसरों के फूल गए हाथ-पांव, 5 दूल्हों की उड़ गई नींद

हमें ट्रोल किया जाता है, दिल तो दुखता है : कविता
यह पूछे जाने पर कि क्या समाज इस शादी को स्वीकार कर रहा है, कविता ने कहा, ‘हरियाणा के जिस क्षेत्र से मैं आती हूं, वहां के लोग तो इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हमें ट्रोल किया जाता है. लोग गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं. इससे मेरा दिल तो दुखता है लेकिन फिर मैं ज्यादा इस पर ध्यान नहीं देती. समाज मुझे खाने को नहीं देता. यह मेरा अपना फैसला है.’ कविता ने आगे कहा, ‘फिलहाल हम एकदूसरे के साथ काफी खुश हैं. जल्द ही बच्चा भी किसी अनाथ आश्रम से गोद ले लेंगे.’

Tags: Bizarre news, Gurugram news, Haryana news, Shocking news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें