2011 की वो ब्लॉकबस्टर, प्रोड्यूसर के मुंह पर फिल्म रिजेक्ट करने आया था एक्टर, ब्लैंक चैक देखकर फिसल गई नियत

नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं. नीरू बाजवा संग दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म फ्रैंचाइजी पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर और सिंगर दिलजीत ने बताया कि वह इस सुपरहिट पंजाबी फिल्म को असल में रिजेक्ट करना चाहते थे और उन्होंने फिल्म रिजेक्ट करने का पूरा मन बना लिया था, लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर ने आखिरी वक्त पर उनके सामने ऐसी शर्त रखी कि वह मना नहीं कर पाए और यहीं से उनकी किस्मत ने एक नया मोड़ लिया.

News18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘जब ‘जट्ट एंड जूलियट 1’ बनाई जा रही थी, तब फिल्म के निर्माता दर्शन सिंह ग्रेवाल और मेरे बीच में अनबन थी. इसलिए जब मेरे पास फिल्म का प्रस्ताव आया, तो मैंने जाकर फिल्म रिजेक्ट करने का फैसला किया था. लेकिन जब मैं फिल्म का ऑफर ठुकराने उनके ऑफिस पहुंचा तो उन्होंने मुझे साइन किया हुआ एक ब्लैंक चेक ऑफर किया और बोले- ‘पाजी अमाउंट भरिए’ मैं आपके साथ एक फिल्म करना चाहता हूं’.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें