भीषण गर्मी को कहें बाय-बाय करें लद्दाख की सैर, IRCTC का नया पैकेज टूर लॉन्च, यहां देखें पूरी जानकारी

रिपोर्ट-अंजलि सिंह राजपूत
लखनऊ. गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है. पसीने से तरबतर लोग अब ठंडा ठंडा कूल कूल चाह रहे हैं. यूपी की भीषण गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन की तलाश है. लोगों की इस परेशानी को समझते हुए आईआरसीटीसी ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है.

आईआरसीटीसी ने लखनऊ टू लद्दाख के लिए पैकेज टूर लॉन्च किया है. आईआरसीटीसी का क्षेत्रीय ऑफिस यात्रियों की मांग को देखते हुए दोबारा ये हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. ये 6 रात और 7 दिन का है. यह टूर अगले महीने 23 से 29 मई तक का है. इसलिए देर न करें. बुकिंग इसकी खुल चुकी है. फटाफट बुक करें. अपने परिवार संग इन गर्मियों की छुट्टी को यादगार बना सकते हैं.

लखनऊ टू लद्दाख
इस पैकेज टूर में यात्रियों को लखनऊ से लेह जाने आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. खान-पान और ठहरने के लिए तीन सितारा होटल है. यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप और चुंबकिये पहाड़ी, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर और तुर्तुक गॉव, थांग वैली और स्थानीय जगहों की सैर करायी जाएगी. साथ ही प्रसिद्ध पैंगोंग झील की भी सैर करायी जाएगी.

पैकेज टूर
प्रति व्यक्ति 60100/रु-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 55100/
– तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 54600/- है.
-माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0- 53300/- (बेड सहित) और बिना बेड के 48400 रुपए का होगा.

ऐसे करें बुकिंग
इस पैकेज टूर की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. पर्यटन भवन गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है. वेबसाइट irctctourism.com है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.
कानपुर– 8287930927, 8287930930
लखनऊ– 8287930911/8287930902/7988676189

Tags: Free Tourism, Local18, Lucknow city

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें