Drinking the juice of the bark of this tree cures heart diseases – News18 हिंदी

दीक्षा/ हल्द्वानी. आजकल आपने देखा ही होगा कि हार्ट के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हार्ट अटैक के मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको हार्ट संबंधित बीमारियों के रामबाण इलाज के बारे में बताने जा रहे हैं. अर्जुन के पेड़ की छाल का रस पीने से हार्ट से जुड़ी बिमारियों को कम किया जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल हजारों वर्षों से किया जा रहा है.
अर्जुन के पेड़ को अर्नुनारिष्ट भी कहा जाता है. इसकी छाल का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है. इस पेड़ की छाल से बनी दवाइयां उच्च रक्तचाप को कम करने के साथ-साथ हार्ट के खतरे को भी कम करती हैं. यह एक गुणकारी पेड़ है, जो कैंसर के जोखिम, अस्थमा को रोकने, यूरिन इंफेक्शन, खांसी व वजन कम करने में मदद करता है. अर्जुन के पेड़ हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में लगाए गए हैं.

पेड़ लेने वन अनुसंधान केंद्र जाते हैं लोग
हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में अर्जुन के हजारों पेड़ लगाए गए हैं. यहां अर्जुन की छाल लेने के लिए दूर-दूर से लोग आया करते हैं, वनक्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कई लोग अर्जुन के छाल का काढ़ा पीकर ठीक भी हो चुके हैं और उनकी समस्या भी दूर हो चुकी है. हफ्ते में करीब 20 से 25 लोग यहां अर्जुन की छाल लेने के लिए आया करते हैं.

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से क्या लाभ हैं?
इस छाल के खाने से हार्ट की सेहत बेहतर होती है. अगर आप सुबह-सुबह इसका सेवन कर लेते हैं, तो खाली पेट तो यह आपके शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल फेंकने में मदद करेगा. वहीं, इस छाल का काढ़ा बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में आपकी पूरी मदद करेगा.

कैसे बनाएं काढ़ा
इसके लिए अर्जुन की छाल को रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह गैस पर अर्जुन की छाल और पानी को गर्म करें. फिर, इसमें काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक, दालचीनी आदि चीजें डालकर काढ़ा तैयार करें. जब काढ़ा तैयार हो जाए, तो इसका सेवन करें.

Tags: Health benefit, Hindi news, Local18

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें