गलती से 2 बार हो गया रीचार्ज, तलाकशुदा महिला ने मदद की आस में खोला Google, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन

जमुई. शहर के पुरानी बाजार में दो बच्चों के साथ अकेले रह रही तलाकशुदा महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई. रिचार्ज के पैसे वापस करने के नाम पर महिला के खाते से 2.9 लाख रुपये उड़ा लिए गए. ठगी की शिकार पीड़िता ने साइबर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है. दरअसल, महिला मोबाइल रिचार्ज दो बार हो जाने के बाद एक बार का पैसा वापस लेने के लिए कस्टमर केयर का नंबर तलाश रही थी. उसने इंटरनेट की मदद ली लेकिन मोबाइल कंपनी का फर्जी नंबर उसे मिला. जब महिला ने नंबर डायल किया तो साइबर ठग ने मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवा उसके बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए.

पीड़िता सोनी कुमारी ने बताया कि रविवार को उसने अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज किया था. गलती से रिचार्ज दो बार हो गया. दोनों बार उसके खाते से पैसा कट गा. ऐसे में एक बार का पैसा वापस लेने के लिए उसने टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर इंटरनेट के माध्यम से ढूंढा. इंटरनेट पर जो नंबर मिला उसी पर उसने कॉल किया. तब दूसरे तरफ से यह कहा गया कि एक बार का पैसा आपका वापस हो जाएगा. इससे पहले आप अपने मोबाइल में एक एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें.

प्रेमी के पास युवती पहुंची, बोली- आज ही शादी करनी है, फेरे लेते ही बोली- ‘खुश हूं लेकिन….’

मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद उससे यूपीआई वाला मोबाइल नंबर मांगा गया. यह कहकर कि इसी से पैसा खाते में लौटेगा. उसके खाते से पहले 85 हजार कुछ रुपये कट गए, फिर दूसरी बार 1.91 लाख रुपये खाते से गायब हो गए. इस तरह कुल तीन बार में कुल 2 लाख 90 हजार रुपये गायब कर दिया गया. पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र 11 साल और 7 साल है. पीड़िता ने बताया कि उसने ब्यूटी पॉर्लर में काम कर और सिलाई-कढ़ाई का ट्रेनिंग देकर दो-चार पैसे कमाते हुए पैसे जोड़े थे लेकिन साइबर ठगी की शिकार हो गई. जमुई साइबर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है. छानबीन करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bihar News, Jamui news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें