If you are bored of drinking salty Sattu then enjoy Sattu Mixed Milk Shake here – News18 हिंदी

रूपांशु चौधरी/हजारीबाग.गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोग तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक, शेक, रबड़ी, फालूदा आदि पीना पसंद करते हैं. वही जब बात बिहार झारखंड की आती है तो इन सब के अलावा यहां के लोगों का सत्तू के प्रति अलग ही क्रेज रहता है. गर्मी में शरीर को लू से बचने से लेकर सत्तू अब यहां की संस्कृति का एक हिस्सा बन चुका है. आमतौर पर लोग नमकीन सत्तू पीते हैं. लेकिन हजारीबाग में एक ऐसा दुकान हैं जहां सत्तू का मिल्कशेक तैयार कर परोसा जाता है.

हजारीबाग के मटवारी चौक पर स्थित बजरंगी जूस कॉर्नर में यह खास सत्तू खजूर मिल्कशेक पिलाया जाता है. इस दुकान के संचालक विजय कुमार ने बताया कि वह पिछले 7 सालों से यहां जूस की दुकान चला रहे है. पहले यहां सभी नॉर्मल जूस और शेक केवल परोसा जाता था. लेकिन, इस साल की गर्मियों से यहां सत्तू का मिल्क शेक बनाकर परोसा जा रहा है. उनका दावा है.ये रेसिपी  उनकी खुद की है. अभी सत्तू के मिल्कशेक को लोग खूब पसंद कर रहे है. रोजाना दुकान पर 50 से 70 ग्लास इसकी खपत हो रही है. अभी इसका कीमत 40 रुपए ग्लास है.

ऐसे होता है तैयार
सत्तू के मिल्कशेक बनाने के लिए सर्वप्रथम रोस्टेड चने को ग्राइंडर में डाला जाता है. उसमें दो तरह के सीरम मिलाए जाते हैं. फिर 2 खजूर, स्वादनुशार गुड, हल्का दूध डाल कर क्रश किया जाता है. जब सारी चीज क्रश हो जाती है तब इसमें आइसक्रीम दूध ठंडा करने के लिए बर्फ मिलाकर, मिक्सर ग्राइंडर में किया जाता है. अच्छे से घुल जाने के बाद उसे ग्लास में सर्व किया जाता है. इसे गार्निश करने के लिए या तो ड्राई फ्रूट या फिर चॉकलेट ऊपर से डाला जाता है.

Tags: Food 18, Hazaribagh news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें