Hazaribagh’s Ritika became state science second topper by scoring 482 marks in 500 – News18 हिंदी

रूपांशु चौधरी/हजारीबाग. जैक ने 12वीं बोर्ड के सभी स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस बार भी बेटियों ने टॉप कर बाजी मारी है. हजारीबाग की रहने वाली रीतिका कुमारी ने 500 में 482 अंक हासिल कर साइंस में पूरे स्टेट में सेकंड टॉप किया है. रितिका हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के केसवरिया गांव की रहने वाली है. उनकी पढाई हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज से हुआ है. रितिका को खुद पर भरोसा था कि वो इस बार टॉप करेगी.

लोकल 18 झारखंड से बातचीत करते हुए रितिका ने बताया कि वह अभी काफी खुश है. उन्होंने पूरे प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. उनके पिता संजय साव पटना में प्रिंटिंग प्रेस में काम करते है. वहीं, माता पिंकी देवी हाउसवाइफ है. उन्होने खुद से हमेशा अपनी पढ़ाई को तरजीह दी है. 10 वीं कक्षा में उन्होंने अपने स्कूल में टॉप किया था.

खुद को सोशल मीडिया से रखा दूर
उन्होने आगे बताया कि उन्होंने हमेशा से खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा है. वह जब भी मोबाईल में पढाई के अलावा कोई अन्य वीडियो देखते है. उनका सर दर्द करने लगता था. उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त नहीं था. जिस कारण से वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए गांव में छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाई करती थी. ट्यूशन पढ़ा करें उन्होंने अपने कॉलेज की फीस जमा किया था.

रोजाना 7 से 8 घंटे करती थी पढ़ाई
रितिका ने आगे बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है. जिसके लिए इस साल जेईई का एग्जाम भी दिया था. जिसमें 82.8 परसेंटाइल नंबर भी हासिल किया है. 12वीं की पढ़ाई के लिए बहुत दिन भर में कॉलेज के अलावा 7 से 8 घंटे घर में पढ़ाई करती थी. जो भी डाउट हुआ करते थे वह यूट्यूब के माध्यम से पढ़ लिया करती थी. जिस कारण उन्हें यह भरोसा था कि वह इस बार भी टॉप करेगी.

इतने आएगा अंक
रितिका में कुल 500 में 482 अंक हासिल किया है.जिसमें, इंग्लिश में 98, फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 93, गणित में 98 और कंप्यूटर विज्ञान में 96 अंक हासिल किया है.उनकी माता पिंकी देवी बताती है कि बेटी रितिका पढ़ाई के साथ घर का भी काम में भी हाथ बटाया करती थी. इसके साथ ही घर में सभी का खयाल भी रखती है. रितिका दो भाई दो बहन है. रितिका बहनों में सबसे बड़ी है. बेटी टॉप की यह देख काफी खुश हूं. मैं तो पढ़ी लिखी नही हूं लेकिन कोशिश करूंगी की आगे चलकर बेटी को किसी प्रकार इंजीनियर बना दूं.

Tags: 12th results, Hazaribagh news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें