आदित्य आनंद/गोड्डा. झारखंड में जैक ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें गोड्डा के +2 हाई स्कूल गोड्डा के बढोना गांव के रहने वाले रवि ने आर्ट्स में 90% अंक लाकर जिले का टॉपर व राज्य भर में 10वां स्थान हालिस किया है. इस सूचना के बाद रवि के परिवार में खुशी का माहौल है. आस पड़ोस से लेकर रिश्तेदार और जिलेभर से रवि को बधाईया दी जा रही है.
रवि के पिता महेश राम दास दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते हैं. रवि अपने घर में पढ़ाई का खर्च निकालना होम ट्यूशन पढ़ाता है. जिससे वह 1,000 रुपए महीने कमाता है. रवि ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी विश्वास नहीं था कि वह पूरे राज्य में टॉप टेन रैंक पर आने वाला है. जब उन्होंने परीक्षा दी थी तो उन्हें लगा था कि वह बस अच्छे नंबर से पास हो पाएगा. लेकिन, उन्होंने जब अपना रिजल्ट सुना तो खुशी का ठिकाना ना रहा.
पिता दिल्ली में राजमिस्त्री का करते है काम
इसके साथ रवि ने बताया कि वह परीक्षा से पहले घर में 5 से 6 घंटे की पढाई करता था. वह रोज निरंतर रात के 8 बजे से 12 बजे तक पढ़ाई करता था.वहीं, आगे चल कर वह सिविल अधिकारी बनना चाहता है. इतिहास विषय से ही स्नातक में एडमिशन लेने वाला है.वहीं, आर्ट्स 12वीं में उन्हें 450 अंक मिले है. रवि की मां सुनिता देवी ने बताया कि रवि के पिताजी पढ़े लिखे नहीं हैं. पिछले, 40 वर्षो से दिल्ली में ही रहकर राजमिस्त्री का काम किया करते है. अपने इस बेटे को पढ़ना में हर संभव प्रयास करने की ठानी है. वही आज रवि ने जिले में टॉप कर उनका सीना चौड़ा कर दिया है.
रोजाना 5 से 6 घंटे करता था पढ़ाई
रवि के ट्यूशन टीचर आकाश और राजा ने बताया कि रवि दसवीं कक्षा से ही पढ़ने में काफी होनहार था. उन्हें विश्वास था कि रवि परीक्षा में जिला टॉप जरूर करेगा. लेकिन रवि ने उनके विश्वास से कई ऊपर उठकर राज्यभर में टॉप टेन रैंक पर लाकर जिले भर का नाम रोशन किया है.
.
Tags: Godda news, Hindi news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 18:12 IST










