लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में पुलिस अलर्ट पर है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पुलिस ने राजधानी रायपुर सहित सभी इलाकों में लोगों और गाड़ियों की जबरदस्त जांच के इंतजाम किए हैं. इस जांच के दौरान पुलिस को कई बार भारी मात्रा में कैश और शराब सहित कई अवैध चीजें मिली हैं. ताजा मामले में पुलिस को महासमुंद नाके पर नाकेबंदी के दौरान 50 लाख रुपये कैश मिले. (फीचर फाइल इमेज साभार-PTI)










