गुना. गुना में प्रेम प्रसंग के बीच युवक ने पहले अपने ही प्रेमिका के साथ रेप किया और फिर अपने जहन में भड़क रही नाराजगी के चलते कर दिया उसका मर्डर कर दिया. शव और प्रेमिका के कपड़ों को कच्चे मकान में कंडों के बीच छुपाकर फरार हो गया. इधर, पुलिस युवती की तलाश कर रही थी. उधर आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर अनजान बना लोगों के बीच खुलेआम घूम रहा था.
दरअसल, गुना जिले के धरनावद थाना क्षेत्र में सुहाया गांव में रहने वाले युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते थे. दोनों की तरफ से शादी का प्रस्ताव सामने आया तो लड़की की मां राजी हो गई लेकिन इसी बीच एक ऐसा मोड़ आया. सात फेरों के बंधन में बनने से पहले ही नाराज युवक ने युवती के साथ अकेले में बुलाकर बलात्कार किया और मौत के घाट उतार दिया. 24 अप्रैल 2024 को फरयादी पीड़िता की मां ने धरनावद थाना क्षेत्र की झागर चौकी पर अपनी 19 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल 2024 से उनकी लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई है. आसपास सभी जगह पता करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है.
पुलिस युवती की तलाश कर रही थी. उधर मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा था. किसी को उसके ऊपर शक तक नहीं था. मामला सामने आने के बाद गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. धरनावदा पुलिस ने संदेह के आधार पर रिंकू लोधा से पूछताछ करना शुरू किया तो उसने इस वारदात का पूरा सच बताया जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.
प्रेमी के पास युवती पहुंची, बोली- आज ही शादी करनी है, फेरे लेते ही बोली- ‘खुश हूं लेकिन….’
लड़की के साथ अन्य लड़कों के फोटो देख हो गया आगबबूला
रिंकू लोधा ने पुलिस की पूछताछ में मर्डर करने की वजह भी बताई. उसने बताया कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध थे. वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसे लड़की का अन्य किसी से बातचीत करना अच्छा नहीं लगता था. वह इस बात से बेहद खफा रहता था. देखते ही देखते उसके जहन में नाराजगी इतनी बढ़ गई कि 22 अप्रैल को जब लड़की घर पर अकेली थी, तब उसने उसे अपने घर के पास बने कच्चे खंडहर मकान में बुलाया. उस कमरे के आधे हिस्से में कंडे भरे हुए थे, जहां पर उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. लड़की का मोबाइल खोलकर चेक करने लगा. उसने लड़की के साथ अन्य लड़कों के फोटो देख लिए जिसे देखकर वह आगबबूला हो गया.
भिखारी समझ दरोगा ने पिलाया पानी, युवक बोला- थैंक्यू! पूछताछ में सुनाई ऐसी कहानी, सब रह गए सन्न
रिंकू ने लड़की से पूछा क्या वह उसके साथ शादी करेगी तो लड़की ने हां कर दिया. रिंकू ने कहा तुम्हें इन सभी से मिलना-जुलना बंद करना पड़ेगा लेकिन लड़की इस बात के लिए राजी नहीं हुई. इसी बात को लेकर रिंकू को गुस्सा आ गया और गला दबाकर हत्या कर दी. लाश और कपड़ों को कंडों के बीच छुपाकर वहां से भाग खड़ा हुआ.
खुलासे के बाद पुलिस ने युवती की लाश और कपड़ों को बरामद कर लिया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धरनावदा थाने में रेप और हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.
.
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 23:16 IST










