नोएडा की CP लक्ष्मी सिंह ने कहा- पेरेंट्स न हों पैनिक, सभी स्कूल सुरक्षित – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

अभिभावकों से नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ख़ास अपील कीउन्होंने पेरेंट्स से कहा कि सब कुछ ठीक है, कहीं कुछ नहीं मिला

नोएडा. दिल्ली और एनसीआर के नोएडा व गाजियाबाद में बुधवार की सुबह पेरेंट्स और स्कूलों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बम प्लांट होने का ई-मेल पहुंचा. दिल्ली पुलिस के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद पुलिस ने इस ई-मेल पर एक्शन लेते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला. जिसके बाद अभिभावकों से नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ख़ास अपील की. उन्होंने पेरेंट्स से कहा कि सब कुछ ठीक है. कहीं कुछ नहीं मिला और स्कूल प्रबंधन सुचारू रूप से अपना काम कर सकता है.

न्यूज़18 से खास बातचीत में लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सुबह ही कई स्कूलों में बम होने की ई-मेल मिली थी. जिसके बाद से ही हम एक्शन में थे. सभी स्कूलों की सघन तलाशी ली गई और वहां कुछ भी नहीं मिला. मैं पेरेंट्स से अपील करती हूं कि वे पैनिक न हों. स्कूल अब सुचारू रूप से चल सकते हैं. जहां तक ई-मेल की बात है जांच की जा रही है. हम दिल्ली पुलिस के भी संपर्क में हैं. इस मामले का जल्द खुलासा होगा.

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद के कई स्कूलों को आज सुबह एक ही मेल आईडी से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जहां एक और शासन प्रशासन में खलबली मच गई, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन के अलावा परिजन भी खासे परेशान नजर आए. गाजियाबाद के दिल्ली कान्वेंट स्कूल में भी ऐसा ही एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. जिसकी सूचना स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद स्कूल में पुलिस बल के साथ-साथ डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड भी पहुंच गया. स्कूल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. हालांकि, एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने तमाम परिजनों को इस बाबत जानकारी दे दी, जिसके बाद परिजन भी अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए हड़बड़ी में स्कूल पहुंचे.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 13:44 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें