बिना मधुमक्खी के तैयार होता है यह खास शहद, लू से बचने का रामबाण इलाज; ऐसे करें इस्तेमाल

रांची. मधुमक्खी द्वारा बनाया शहद तो आपने जरूर टेस्ट किया होगा, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आज हम आपको एक ऐसे शहद के बारे में बताने वाले हैं जो मधुमक्खी द्वारा नहीं बल्कि फार्म हाउस में बनकर तैयार होता है. इसमें मधुमक्खी का कोई रोल नहीं होता, लेकिन खाने में असली शहद को भी टक्कर देता है.

झारखंड की राजधानी रांची के ध्रुवा मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में यह शहद आपको देखने को मिलेगा. जहां पर लोगों के बीच इस शहद को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखा जा रहा है. इस शहद को पंचरत्न शहद कहते हैं, जो पांच चीजों से मिलकर बना है. ये आपके शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है.साथ ही, हीट स्ट्रोक से बचाने में भी कारगर माना जाता है.

इन पांच चीजों से मिलकर बना है शहद
इस शहद को खास बिहार से लेकर आए मिलन बताते हैं कि पांच चीजों में अदरक, लौंग, दालचीनी, हल्दी और गोल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. इन पांच चीजों को बराबर मात्रा में लिया जाता है और इनको पीसकर शहद बनाया जाता है. इसमें गुड़ का इस्तेमाल भी किया जाता है. ये शहद बनाने में मधुमक्खी का कोई इस्तेमाल नहीं होता.

उन्होंने आगे बताया कि जहां भी जाता हूं तो ये लोगों की फेवरेट बन जाती है. हर दिन 10 से 12 पीस बिक रहे हैं. महीने में 50 केजी शहद की बिक्री हो जाती है. बिहार, झारखंड, यूपी जैसे राज्यों के ग्राहक फोन करके आर्डर करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ और सिर्फ हमारे पास ही मिलेगा. पूरे झारखंड या बिहार में आपको यह दूसरा नहीं मिलेगा. कीमत की बात करें तो 1 केजी की कीमत ₹1000 है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि अदरक, दालचीनी और लोंग जैसी चीजें बॉडी को अंदर से मजबूत करती हैं और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनाती है. इसलिए इसका सेवन करना काफी फायदेमंद है. अगर इस तरह का शहद आपको मिलता है तो आपको हर दिन सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ जरूर पीना चाहिए. आप इस पंचरत्न को गर्म पानी में मिलाकर चाय की तरह भी पी सकते हैं. यह हीट स्ट्रोक से भी आपको बचाएगा और लू लगने जैसे समस्या भी नहीं होंगी. इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बॉडी को लंबे समय तक हाइड्रेट करके रखता है.

यहां से करें खरीदारी
अगर आप भी इस शहद को खरीदना चाहते हैं तो आजाइए रांची के धुर्वा मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में. यह मेला 31 मई तक चलने वाला है. वहीं अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 7065996996 भी संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें