गोपालगंज. गोपालगंज में युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच दिनों के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मृत युवती का मंगेतर निकला और शक होने पर घर से बुलाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पुत्री पिंकी कुमारी की घर से बुलाकर हत्या कर दी गयी थी. शनिवार को रतनपुरा गांव के बगीचे में उसका शव मिला था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की.
एफएसएल टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई गई और वैज्ञानिक तरीके से तफ्तीश शुरू की. तफ्तीश में पिंकी और उसके मंगेतर से बातचीत का कॉल डिटेल मिला. घटना के दिन उसने पिंकी को फोनकर घर से बुलाया और बगीचे में रेप करने के बाद हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इधर, मृतका के पिता के बयान पर गोपालपुर थाने के पुलिस केस दर्जकर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की.
भिखारी समझ दरोगा ने पिलाया पानी, युवक बोला- थैंक्यू! पूछताछ में सुनाई ऐसी कहानी, सब रह गए सन्न
पुलिस की छापेमारी में आरोपी गुड्डू यादव को विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक पिंकी कुमारी की शादी दयानंद यादव के पुत्र गुड्डू कुमार से तय हुई थी. दोनों की सगाई होने के बाद शादी के लिए तिथि निर्धारित करने का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान पिंकी और गुड्डू आपस में बातचीत करने लगे थे. पिंकी कुमारी का फोन कॉल वेटिंग जाने की वजह से गुड्डू को शक हो गया और उसे लगा कि उसकी होने वाली पत्नी पिंकी किसी और के साथ बात करती है.
प्रेमी के पास युवती पहुंची, बोली- आज ही शादी करनी है, फेरे लेते ही बोली- ‘खुश हूं लेकिन….’
गुड्डू यादव अपनी ही मंगेतर की कत्ल की साजिश रचने लगा और 26 अप्रैल को फोन कर धोखे से रतनपुरा गांव के पास बगीचे में बुलाया और फिर रेप करने के बाद हत्या कर दी. सदर एसडीपीओ ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है और गोपालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 17:02 IST










