जबलपुर. जबलपुर के ग्रामीण इलाके चरगवां गांव में बदमाशों ने हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया. चरगवां में रहने वाला चक्रवर्ती परिवार रात में घर में सो रहा था कि तभी चोरी की नीयत से आए तीन बदमाशों ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी. अगर समय रहते परिवार के सदस्य दूसरे दरवाजे से घर से बाहर नहीं निकलते तो सभी लोग जिंदा जल जाते. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देते बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें एक युवक घर के दरवाजे पर आग लगाता हुआ नजर आ रहा है. उसके आग लगाते ही पल भर में ही आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं.
बताया जा रहा है कि तीन युवक चरगवां गांव में रहने वाले गणपत चक्रवर्ती के घर पहुंचे. चोरी के लिए उन्होंने सबसे पहले खपरैल वाले घर के ऊपरी हिस्से से घर के भीतर दाखिल होने की कोशिश की. लेकिन, जब इस दौरान वे नाकाम हुए तो मुख्य दरवाजे की तरफ आए. उन्होंने यहां घर में खड़ी बाइक से बाकायदा पेट्रोल निकाला और घर में आग लगा दी. इस बीच बदमाश के साथ आए दो युवक उसके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. घर में तेजी से फैलती आग पर जैसे ही पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल परिवार के सदस्यों को सूचना दी.
#Jabalpur जब चोरी में नहीं मिली सफलता तो चोर ने घर के दरवाजे और बाइक में लगा दी आग… वारदात का सीसीटीवी आया सामने, जबलपुर के चरगवां में बेखौफ बदमाश की करतूत pic.twitter.com/mEtVxfzkLX
— Reporter (@pavanjiReporter) May 1, 2024
.
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 17:58 IST










