सरकार किसी की भी बने लेकिन… SP नेता व पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने कही बड़ी बात – News18 हिंदी

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के नगर गुरसहायगंज स्थित सपा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल आर्य के प्रतिष्ठान पर आज पूर्व सांसद व सपा नेता छोटे सिंह यादव और पूर्व विधायक सपा नेता अरविंद सिंह यादव एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे.  पूर्व सांसद ने 2 साल पहले अखिलेश यादव के कोविशील्ड वैक्सीन न लगवाने के फैसले को उनकी दूरदर्शिता बतायी है उन्होंने कहा कि आज कम्पनी भी मान रही है कि उनकी वैक्सीन में कमी है.

कन्नौज के पूर्व सांसद व सपा नेता छोटे सिंह यादव ने समजवादी पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने  कहा कि अगली सरकार चाहे किसी की भी बने, लेकिन बिना सपा के कोई सरकार नहीं  बना सकता. उन्होंने कहा कि कन्नौज और फर्रुखाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है. पूर्व सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जो सीधी बात बोलने का मिजाज नेता जी मुलायम सिंह का था वही तरीका अखिलेश यादव का है और वह पूरे देश मे सपा को ऊंचे मुकाम और पहचान दिलाने में सफल भी हो रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ कन्नौज में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय की आज से शुरुआत हुई. सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. यहीं से सपा के पूरे चुनाव की रूपरेखा बनाई जाएगी.  कन्नौज लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में चुनाव को लेकर सपा संगठन किसी स्तर पर लापरवाही नहीं करना चाहता है.  बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को बस्ता व एजेंट बनाने की तैयारियां कर उन्हें जिम्मेदारी देना सबसे अहम है.

ऐसे में कौन कहां क्या जिम्मेदारी संभालेगा इसका संचालन कन्नौज सदर के नसरापुर स्थित केंद्रीय कार्यलय से संचालन होगा. कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे समाजवादी एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव ने कहा कि हर वर्ग का इस बार सपा को समर्थन मिल रहा है और यहां से समाजवादी पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर भी जमकर तंज कसा है.  कोविड वैक्सीन और भुखमरी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 22:17 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें