Heat record will be broken in Rajasthan this month, there will be dust storms and heatwave with 46 to 47 degrees. – News18 हिंदी

राहुल मनोहर/सीकर. राजस्थान में बीते 24 घंटे में तापमान सामान्यत: शुष्क रहा. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर का 39.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार 4 और 5 मई को जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तापमान 42 से 45 डिग्री तक होने की संभावना है. इसके अलावा एक और कमजोर पश्चिम विक्षोभ के असर के कारण राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस साल मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी. माह के पहले सप्ताह में चार तारीख तक पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से शेखावाटी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज रफ्तार अंधड़-बारिश की संभावना रहेगी. 10 मई के बाद धूप के असर में जबरदस्त तेजी के साथ दिन के पारे में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा.

इससे गर्मी के अहसास में बढ़ोतरी रहेगी. दूसरे सप्ताह के अंत तक दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही क्षेत्र में हीटवेव का दबाव भी बढ़ने लगेगा. माह के तीसरे व चौथे सप्ताह में हीटवेव का असर तेज रहने से तापमान माह के अंत तक तापमान 46 से 47 डिग्री पहुंच सकता है. इससे मई का पारा औसत अधिकतम तापमान से बढ़ जाएगा.

बिहार वासियों के लिए गुड न्यूज…बदलेगा हवा का रुख, 4 मई से यहां होगी बारिश

बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी. वहीं चार मई को एक नए सिस्टम से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, फलौदी के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही इन जिलों में धूलभरी आंधी भी चल सकती है.

Tags: Local18, Rajasthan news, Sikar news, Weather Alert

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें