लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार रैलियां कर रहे हैं. इस दौरान उनका अलग-अलग अंदाज नजर आ रहा है. उन्होंने 2 मई को रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ सहित कई जिलों में रैली की. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगे. उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कीजिए. (रिपोर्ट- रजनीश सेठी, अजय कुमार पटवा, सुधीर जैन)










