In such scorching heat, nothing can be better than Kulfi and that too in more than 20 varieties. – News18 हिंदी

आकाश कुमार/जमशेदपुर. झारखंड की लोह नगरी जमशेदपुर का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इस साल तो गर्मी कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. यहां का पारा रोजाना 42 डिग्री से 44 डिग्री के बीच रह रहा है. सोचिए ऐसे मौसम में ठंडा ठंडा कुल्फी वह भी कई सारे वैरायटी के मिल जाए तो कैसे रहेगा.

जमशेदपुर में स्थित पीएम मॉल की फूड कोर्ट में मिलेगा राठौर कुल्फी यहां एक नहीं बल्कि 25 से 30 वैरयटी के कुल्फी उपलब्ध है.लोकल 18 को जानकारी देते हुए सेल्स हेड पूजा दास ने बताया कि उनके पास कई वैरायटी के कुल्फी है. वह भी ताजा तारीन और स्वादिष्ट है. बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी के पसंदीदा फ्लेवर  मौजूद है.

इतने वैरायटी की गिनते गिनते थक जाएंगे
कुल्फी 60 रुपए से लेकर 100 रुपए के बीच मौजूद है. जिसमें, आपको 60 रुपए में रेगुलर कुल्फी मिलेगी. जिसके फ्लेवर में रबड़ी मलाई, पान मलाई, कैरेमल मलाई ,ब्लैक करेंट मलाई, केसर पिस्ता मलाई , स्ट्राबेरी मलाई , चॉकलेट मलाई और मैंगो मलाई उपलब्ध है. 80 रुपए की कीमत में प्रीमियम कुल्फी उपलब्ध है. जिसमें आपको चॉकलेट कॉफी, नोलेन गुड, फिग एंड हनी मलाई और डेट्स मलाई मौजूद है.

डिजाइनर कुल्फी 100 रुपये में
90 रुपए की कीमत में एक्जोटिक फ्लेवर उपलब्ध है. जिसमें पिस्ता रोल , बादाम रोल , चॉकलेट , मैंगो और ऑरेंज उपलब्ध है.100 रुपए की कीमत में डिजाइनर कुल्फी उपलब्ध है. जिसमें मल्टी ग्रेंस, किटकैट , डार्क चोको डिप्स विथ चोको क्रंच और विट क्रिस्पी उपलाध है. वहीं, मटका में रबड़ी मलाई और केसर पिस्ता उपलब्ध है. प्रिया ने बताया कि लोग केसर पिस्ता और रबड़ी फ्लेवर जायदा पसंद करते है. कुल्फी खाने आई रेशमा ने बताया कि वह जब भी मॉल आती है तब यहां से अलग-अलग फ्लेवर ट्राई करती है और हर फ्लावर एक दूसरे से काफी अलग होता है.

Tags: Food 18, Hindi news, Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें