जमशेदपुर. इन दिनों जिसे भी पूछो की इंडिया में क्या चल रहा है तो सभी का जवाब रहेगा कि यहां तो सिर्फ आईपीएल चल रहा है. आईपीएल के दीवाने हर एक कोने में होते हैं और जिस समय आईपीएल चलता है तो लोग घर से भी बाहर कम निकलते हैं. लोगों के बीच आईपीएल का इस तरह का प्रेम देखते हुए जमशेदपुर के साकची आम बागान में स्थित होटल साइ रीजेंसी ने एक खास ऑफर निकाला है.
लोकल 18 को जानकारी देते हुए होटल के मैनेजर विश्वजीत जी ने बताया कि इस पूरे आईपीएल सीजन आप इस होटल में कुछ भी खाते हैं या फिर पार्सल भी करवाते हैं तो आपको टोटल बिल में फ्लैट 20% की भारी छूट मिलेगी. इसके अलावा यहां आए सभी गेस्ट को फ्री मॉक्टेल भी मिलेगी. यह ऑफर इसलिए निकाला गया है, ताकि आईपीएल प्रेमी मैच के साथ खाने का लुत्फ उठा सकें.
कीमत भी है कम
होटल सुबह 11:00 बजे से लेकर रात के 11:00 तक खुला रहता है और यहां करीब 70 लोगों की बैठने की कैपेसिटी है. खाने की बात करें तो आप यहां का चिकन लाजवाब 275 रुपए , देहाती चिकन 275 रुपए , चिकन मस्ताना कबाब 275 रूपए , मटन दम बिरयानी 395 रुपए,चाइनीज स्प्रिंग रोल , क्रिस्पी चिल्ली बेबी कॉर्न , पनीर 65 जैसे लजीज व्यंजन का आनंद ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 9304902526 में संपर्क कर सकते है.
.
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 15:26 IST










