लोग अपने घरों में टॉयलेट इसलिए बनवाते हैं, ताकि खुले में शौच करने से बचा जा सके. खुले में शौच करने से कई तरह की संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा होता है. लेकिन घरों में बने टॉयलेट भी कई बार खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉयलेट शीट के अंदर से एक सांप फन काढ़े फुंफकार रहा है. सोचिए अगर ऐसी घटना आपके साथ हो जाए तो क्या हो? निश्चित तौर पर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
दरअसल, एक शख्स को टॉयलेट के अंदर से हिस्स-हिस्स की आवाज सुनाई दी. ऐसे में वो जैसे ही टॉयलेट के अंदर झांककर देखा, उसके होश उड़ गए. अंदर से आ रही अजीब आवाज किसी और चीज की नहीं, बल्कि एक सांप की थी. वो सांप टॉयलेट के होल से बाहर फन काढ़े झांक रहा था. डर के मारे शख्स की हालत खराब हो गई और उसने तुरंत सांप पकड़ने वाली सर्पमित्र शीतल कासर को फोन मिला दिया.
.
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 11:18 IST










