रातों रात किस्मत पलट देगा यह पावरफुल रत्न, खिंचा चला आएगा धन; पर इन लोगों के लिए है श्राप!

रांची. डायमंड का गहना महिलाओं का बेस्ट फ्रेंड माना जाता है. डायमंड ऐसा है कि महिलाएं दिखते ही पिघल जाती हैं. इसका नेकलेस हो या रिंग दिखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, पहनने में भी आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं. बता दें कि  डायमंड सिर्फ गहने बनाने के काम नहीं आता. बल्कि, यह बहुत ही पावरफुल रत्न है, जो आपकी किस्मत को भी रातों रात पलट सकता है.

झारखंड की राजधानी रांची के जाने माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट ,10 वर्षों से अधिक का अनुभव व फिलहाल रांची के कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के अग्रवाल रतन में ज्योतिष परामर्श देते है) ने Local 18 को बताया कि डायमंड को सिर्फ गहना समझ कर पहन लेते हैं जो गलत है. यह काफी पावरफुल रत्न है और उसको सही से इस्तेमाल किया जाए तो आपके सारे भौतिक सपने पूरे हो सकते हैं.

शुक्र से है सीधा संबंध
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि दरअसल, डायमंड शुक्र ग्रह को रिप्रेजेंट करता है और वह उसी का कारक है, इसीलिए जब आप डायमंड धारण करते हैं तो आपका शुक्र और भी मजबूत होता है. जिससे व्यक्ति के जीवन में धन, गाड़ी, बंगला, प्रॉपर्टी, खूबसूरती व आकर्षक पर्सनालिटी जैसी चीजें खींची चली आती हैं. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं की कोई भी डायमंड को पहन लेगा और उसे फायदा हो जाएगा. जिसकी कुंडली में शुक्र सही दशा में है वही डायमंड धारण कर सकता है.

बता दें कि जिनकी कुंडली में शुक्र की दशा सही नहीं है. अगर वह डायमंड को धारण करते हैं तो यह रत्न अपना उल्टा रूप दिखाएगा और अगर कोई धनवान है तो उसको निर्धन कर देगा. हर चीज में उल्टा प्रभाव देखने को मिलेगा. व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होगा, चिंता और तनाव जैसी स्थिति रहेगी. अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 62004 03916 पर संपर्क कर सकते हैं.

(नोट- यह खबर ज्योतिष आचार्य द्वारा बातचीत कर लिखी गई है. लोकल 18 इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Tags: Dharma Aastha, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें