‘मुझे तो प्यार…’ शादी के 1 माह बाद ही दुल्हन ने उजाड़ा सुहाग, वजह सुन सन्न रह गई पुलिस

अवनीश कुमार सिंह. मोतिहारी. ‘इश्क अपनों से अपनों को जुदा भी कर देता है.’ बिहार के मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल के सिरहा गांव में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला. सिरहा गांव की प्रियंका कुमारी ने शादी के एक माह बाद ही अपना सुहाग उजाड़ लिया. प्रियंका ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति राजेश कुमार की निर्मम हत्या कर दी. प्रियंका कुमारी को अपने जीजा मधुबन के शम्भू प्रसाद से बेशुमार प्यार था. दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पति के मना करने के बाद भी वह नहीं मानी. पति रोज-रोज उसको समझाता था कि वह जीजा से दूरी बनाकर रखें और बातचीत बार करना बंद कर दे लेकिन प्रियंका नहीं मानी. पति की सलाह उसे नागवार गुजरी. इतना ही नहीं, उसने अपने जीजा के साथ मिलकर पति राजेश कुमार की हत्या करवा दी और शव को जंगल झाड़ी में छुपा दिया.

पुलिस ने इस मामले की जांच की और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद जब मोबाइल डेटा खंगाला गया तो पता चला कि प्रियंका कुमारी अपने जीजा के साथ लगातार संपर्क में थी. पुलिस ने प्रियंका कुमारी को जब गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि 4 मार्च 2024 को ही उसकी राजेश कुमार से शादी हुई थी. उसके पिछले 4 साल से जीजा के साथ संबंध थे.

जीजा से वह बेतहाशा प्यार करती थी इसलिए पति की हत्या कर दी. पकड़ी दयाल के डीएसपी सुबोध कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका कुमारी नामक महिला ने अपने पति की हत्या पिछले दिनों कर दी थी और लगातार वह अपने बयान बदल रही थी. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है. लड़की के जीजा और अन्य घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 16:11 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें