जब भी अंंडों को उबालें, पानी में नमक जरूर डाल दें.8 से 12 मिनट उबालने पर छिलके अच्छी तरह उतरते हैं.
How To Peel Boiled Egg Fast: सेहत के लिए अंडे काफी अच्छे माने जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम पाया जाता है जो शरीर को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है. यही वजह है कि घरों में सुबह सुबह ब्रेकफास्ट बनाने के लिए अंडों का इस्तेमाल खूब किया जाता है. लेकिन अगर आप अंडे उबालकर खाना पसंद करते हैं और इन्हें सही तरीके से छीलने में परेशानी आती है तो यह काम आपको बोझिल लग सकता है. ऐसे में आप यहां बताए गए ट्रिक्स की मदद लें. इस अनोखे ट्रिक की मदद से आप बड़ी आसानी से अंडों के छिलके उतार लेंगे और वो भी बिलकुल परफेक्ट. ये रहा अंडे के छिलके उतारने का सबसे सिंपल और फास्ट तरीका.
अंडे के छिलकों को इस तरह उतारें-
सामग्री-
एक ग्लास
पानी
उबले अंडे
छिलके उतारने का तरीका
जैसे ही आपके अंडे हार्ड बॉयल हो जाएं, इन्हें ठंडे पानी में कुछ देर रख दें. अब एक गिलास लें और उसमें एक इंच पानी भर लें. अब इस गिलास में एक अंडा डालें और गिलास के ऊपरी सतह को अपने दूसरे हाथ की हथेली से ढंक दें. अब आप गिलास को इस तरह पकड़ें कि जोर से हिलाने पर पानी बाहर ना गिरे.
इसे भी पढ़ें :सुबह-सुबह किचन में रहती है हड़बड़ी? 10 मिनट में बनाएं इंस्टेंट स्पंजी इडली, शेफ ने शेयर किया कमाल का ट्रिक
अब सिंक के पास जाएं और गिलास को आगे पीछे जोर जोर से हिलाएं. इस तरह 3 से 4 बार हिलाने से ही छिलकों के बीच पानी भर जाएगा और अंडे खुल जाएंगे. इस तरह आप धीरे से अंडों को प्लेट में रखें और छिलकों को उंगलियों से निकालते जाएं. ये छिलके बड़ी आसानी से बाहर आ जाएंगे. यह तरीका आप हर अंडों को छीलने के लिए करें.
इसे भी पढ़ें :बच जाता है ब्रेड, फेंके नहीं, मिनटों में बनाएं 5 टेस्टी हेल्दी रेसिपी, मांग-मांग कर खाएंगे घर वाले
आपको बता दें कि यह तकनीक हार्ड ब्वॉयल अंडों के साथ ही अपनाएं. अगर आप हाफ डन अंडों को जोर जोर से हिलाएंगे तो अंडे टूटकर पानी में बह सकते हैं. इसके अलावा, उबालते वक्त पानी में एक से दो चम्मच नमक जरूर मिलाएं. यह अंडों को कड़ा करने में मदद करता है जिससे छिलके आसानी से उतर जाते हैं. इस तकनीक की मदद से आप गर्म अंडों को भी मिनटों में छील सकते हैं.
Tags: Cooking, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 08:01 IST










