– News18 हिंदी

हाइलाइट्स

होटलों के कर्मियों द्वारा ऑर्गेनाइज तरीके से चल रहा सेक्स रैकेट. रांची पुलिस की रेड में हुआ सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा. होटलों से शैडो रजिस्टर और 100 से ज्यादा आधार कार्ड बरामद.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में देह के धंधे का जाल फैला हुआ है. हाल के दिनों यह काफी बढ़ चुका है. रांची में बंगाल की लड़कियों से देह का धंधा ऑर्गेनाइज तरीके से कराया जा रहा है. वहीं, इन लड़कियों को बकायदा सैलेरी होटल संचालकों के द्वारा दी जा रही है. इसका खुलासा रांची पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में हुआ है. इस धंधे में संलिप्त युवतियों को बाकायदा ऑनलाइन पेमेंट किया जाता था, इसके साक्ष्य पुलिस को मिले हैं. इन होटलों के पास से भारी संख्या में आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं.

हालांकि, ये आधार कार्ड फर्जी हैं या फिर इसके पीछे कोई अन्य कोई राज हैं, इसकी जांच रांची पुलिस के द्वारा की जा रही है. मामले पर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की र्वांची के होटल ओम और होटल रमन में देह का धंधा अवैध तरीके से चल रहा था. होटल में इस अवैध धंधे के संचालन के लिए एक शैडो रजिस्टर भी था जिसमे किसी के नाम की एंट्री नहीं होती थी, लेकिन लोगों के आने जाने का समय जरूर मेंशन किया जाता था.

वहीं, पुलिस को जांच में पता चला है कि इस तरह के व्यक्तियों से 45 मिनट का 500 रुपए चार्ज लिया जाता था. पुलिस को होटल से करीब 100 आधार कार्ड मिले हैं अंदेशा है कि इसका इस्तेमाल कहीं न कहीं इस रैकेट का अवैध संचालन में किया जाता था. बहरहाल, पूरे मामले की जांच में ये भी पता चला है कि लड़कियां बंगाल की हैं, हालांकि इसकी भी जांच पुलिस फिलहाल कर रही है.

Tags: Jharkhand news, Jharkhand Police, Ranchi news, Ranchi Police

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें