This spice which is easily available in every kitchen is full of medicinal properties – News18 हिंदी

आशीष त्यागी/बागपत: दालचीनी के उपयोग से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं. इसके सेवन से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. यह एक ऐसा मसाला है, जो हर रसोई में मिल जाता है और इसको किसी भी रुप में इस्तेमाल कर स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं. इस मसाले में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने वाले सभी जरूरी तत्व मौजूद होते हैं.

मेमोरियल क्लीनिक खेकड़ा  बागपत के आयुर्वेद चिकित्सक  डॉ. राघवेंद्र चौधरी रणजीत सिंह  ने बताया कि दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो हर रसोई में आसानी से मिल जाता है. दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगस, एंटी वायरस गुण पाए जाते हैं. इसका उपयोग करने से मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जाता है. वहीं यह शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने का कार्य करती हैं और हृदय संबंधित समस्याओं को भी तेजी से ठीक करने का काम करती है. इसका उपयोग चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए.

दूध और पानी के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल

डॉ. राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि दालचीनी का इस्तेमाल आप सब्जी में डालकर कर सकते हैं. इसका चूर्ण बनाकर दूध और पानी के साथ भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हर व्यक्ति को इसे इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है. गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और पेट की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को भी इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए. यह एक ऐसा औषधीय मसाला है, जो दर्जनों चौंकाने वाले लाभ देता है और इसके इस्तेमाल से आप तेजी से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं.

Tags: Health benefit, Hindi news, Local18, UP news

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें