नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को 5 विदेशी नागरिकों को सोना की तस्करी (Gold Smuggling) के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कस्टम ने 2.44 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के अलग-अलग प्रोडक्ट तस्करों से जब्त किया है. पांचों गिरफ्तार तस्कर अजरबैजान के बताये जा रहे हैं.
कस्टम विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 30 अप्रैल को फ्लाइट से दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचे थे, लेकिन जब तक वे बाहर निकलते कस्टम ने चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया. इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है.
एयरपोर्ट के ज्वाइंट कमिश्नर (कस्टम) वरुण कुंदनिया, ‘अजरबैजान के पासपोर्ट वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कस्टम अधिकारियों ने उनको एग्जिट गेट पास पास पकड़ा, जब वे ग्रीन चैनल को पार करने के फिराक में थे. उनके पास से आभूषण, तार, बेल्ट बकल और हैंडबैग हैंडल आदि के रूप में 3.5 किलोग्राम सोने की वस्तुएं बरामद की गईं, जिनकी बाजार में कीमत 2.44 करोड़ रुपये है.’
On the basis of profiling, Customs@IGI Airport have seized 3500 grams of gold valued at Rs. 2.44 Crore from five Azerbaijan nationals who arrived from Dubai. The passengers have been arrested under Customs Act, 1962. Further investigation is underway. pic.twitter.com/GytnBXa2dO
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) May 3, 2024
Tags: Custom duty, Delhi news, Gold smuggling case, IGI airport, Smuggling
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 16:00 IST










