रेलवे फाटक लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, ताकि ट्रेन के गुजरने के दौरान कोई हादसा न हो. लेकिन लोग कई बार थोड़ा इंतजार भी नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में वो जल्दबाजी में बाइक को झुकाकर फाटक को नीचे पार करना चाहते हैं. ऐसे लोग कई बार हादसों का शिकार हो जाते हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं कम नहीं होती हैं. ऐसी ही एक घटना से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका कलेजा कांप उठेगा.
दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक बंद है. दूसरी ओर काफी संख्या में लोग खड़े होकर उसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं. तभी एक युवक अपनी बाइक को फाटक के नीचे से निकालकर दूसरी ओर तेजी से जाने लगता है. उसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाती है. ऐसे में वो युवक बाइक को छोड़कर कूद जाता है. लेकिन ट्रेन बाइक को कुचलती हुई आगे बढ़ जाती है. बाइक चकनाचूर हो जाती है. इतना ही नहीं, युवक भी तेजी से उड़कर दूसरे ट्रैक पर जा गिरता है.
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 16:20 IST










