इस अक्षय तृतीया सोना खरीदने से पहले कमाएं पुण्य, हर कामना होगी पूर्ण, खरीदारी का ये है शुभ मुहूर्त 

पूर्णिया : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है. अक्षय तृतीया के दिन भगवान अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देते हैं. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन लोग गंगा स्नान कर व्रत रखते हैं और दान-पुण्य करते हैं. पूर्णिया के पंडित मनोत्पल झा ने बताया कि इस बार 10 मई को अक्षय तृतीया है और बेहद शुभ संयोग बन रहा है. उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र में होता है. साथ ही इसी दिन परशुराम जयंती भी है. इसके अलावा इसी दिन मां गंगा भी प्रकट हुई थी. अक्षय तृतीया के दिन ही बाबा बद्रीनाथ का भी पट खुलता है.

सोना खरीदने का ये है शुभ मुहूर्त
पंडित मनोत्पल झा ने बताया कि अक्षय तृतीया का का महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहने के साथ संतान प्राप्ति के लिए करती हैं. इस दिन सोना खरीदना भी इस दिन काफी शुभ माना गया है. भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. उन्होंने बताया कि इस दिन तीन योग का एक साथ मिलन हो रहा है. जिसमें गज-केसरी योग, शुक्रवासा योग और शास्त्रीय योग शामिल है. तीनों अपने-आप में सफल योग है.

शास्त्र के मुताबिक इस योग का प्रारंभ सुबह से ही शुरू हो जाता है. हालांकि सुबह खरीदारी शुभ नहीं है. इसके लिए विशेष मुहूर्त है, उसी समय खरीदना शुभ रहेगा. उन्होंने बताया कि सोना खरीदारी के लिए सुबह के 9:30 के बाद और 11:30 तक खरीद सकते हैं. दूसरी बार दोपहर 12:30 बजे से 2 दोपहर तक मुहूर्त है. वहीं अंतिम मुहूर्त संध्या 5:30 बजे से रात में 10:30 तक है.

गंगा स्नान कर इन वस्तुओं का दान करने से मिलेगा पुण्य
पंडित मनोत्पल झा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी से पहले पुण्य कमाने की भी सोचना चाहिए. अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. सबसे खास बात यह है कि अक्षय तृतीया को भी परशुराम जयंती भी है और भगवान विष्णु का छठा अवतार हैं हम सभी सनातन धर्म को लोग धूमधाम से मनाते हैं.

उन्होंने बताया कि जब धरती पर धर्म की हानि होती है तो ईश्वर स्वयं प्रकट होकर अधर्म का नाश करते हैं. उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन से ही सतयुग द्वापर युग और त्रेता युग की गणना शुरू होती है. उन्होंने बताया गंगा स्नान करने के बाद दान जरूर करना चाहिए. हालांकि इस दिन अनाज, वस्तु, जल या जलपात्र और खाद्य पदार्थ का दान करना शुभ है.

Tags: Bihar News, Local18, Purnia news, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें