गया : गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. लोगों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. जिसके चलते परेशानी भी बढ़ गई है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे की ओर से लगातार समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में गया से आनंद विहार के लिए भी दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लोगों की भीड़ के मद्देनजर ही समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए गया से आनंद विहार के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
इन स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा है परिचालन
1. गाड़ी संख्या-03639 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 04 मई एवं 06 मई को गया से 18:00 बजे चलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या-03640 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल 05 मई एवं 07 मई को आनंद विहार से 12:00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05:00 बजे गया पहुंचेगी.
3. गाड़ी संख्या-03653 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 05 मई एवं 07 मई को गया से 18:00 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
4. गाड़ी संख्या-03654 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल 06 मई एवं 08 मई को आनंद विहार से 12:00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05:00 बजे गया पहुंचेगी.
मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या-04044 दिल्ली -मुजफ्फरपर समर स्पेशल नई दिल्ली से 04 मई से 28 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दिल्ली से 19:40 बजे खुलकर अगले दिन 19:20 बजे मुजफ्फरपर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या-04043 मुजफ्फरपर-दिल्ली समर स्पेशल मुजफ्फरपर से 05 मई से 29 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और बुधवार को 22:30 बजे खुलकर अगले दिन 23:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे.
Tags: Bihar News, Gaya news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 23:27 IST










