Having Seen That My Heart Broke Down As…, Fans Didnt Like Mumbai Indians This Decision About Rohit Sharma

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं

नई दिल्ली:

वक्त-वक्त की बात है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता रहता है. एक सीजन पहले ही मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का राज हुआ करता था, लेकिन अब कप्तानी भी गई, तो फॉर्म भी खराब हो गई. और जब तस्वीर बदली, तो “नई तस्वीर” वह आई, जिससे रोहित के चाहने वालों का दिल बहुत ज्यादा दुखा. और इन प्रशंसकों ने अपनी पीड़ा को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करनेमें बिल्कुल भी गुरेज नहीं किया. कुछ दिन पहले ही जिस को रोहित पानी पी-पीकर कोस रहे थे, उसी नियम ने जारी आईपीएल (IPL 2025) में रोहित को बैंच पर बैठने पर मजबूर कर दिया. शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) मुकाबले में इंडियंस प्रबंधन ने रोहित को सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी, तो यह भारतीय कप्तान के चाहने वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है.

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सामने पैदा हो सकती हैं ये 4 बड़ी परेशानियां, सवाल मुश्किल हैं

यह फैन साफ-साफ कह रहा है कि रोहित के साथ यह बर्ताव अच्छा नहीं है. यह तो रोहित को टीम से बड़ा दर्जा दे रहा है

कुछ दिन पहले ही रोहित ने इंपैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ आवाज उठाई थी. अब यही नियम अपने अपना शिकार बना गया

बहरहाल, जब रोहित बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे, तो फैंस ने पिछले मैचों की तरह ही उनको जोरदार स्वागत किया

इमोजी से फैंस की भावनओं को महसूस किया जा सकता है

बात को बहुत अहम है क्योंकि किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को भी तो इंपैक्ट प्लेयर बनाया जा सकता था. आखिर इससे क्या संदेश देने की कोशिश की है प्रबंधन ने

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें