‘मैंने ब्रेकअप कर लिया…’, सुहाना खान ने कही ये बात तो खुश हुईं अगस्त्य नंदा की मां! श्वेता बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट

नई दिल्ली. शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है. ‘द आर्चीज’ के साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और जल्द वह अपने पापा यानी किंग खान के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी. सुहाना ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कियास जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप हो गया है. इस वीडियो पर वैसे तो कई लोगों ने रिएक्ट किया, लेकिन लोगों की नजर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की मां यानी श्वेता बच्चन नंदा के कॉमेंट पर टिक गईं.

सुहाना खान का नाम पिछले काफी समय से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से जोड़ा जा रहा है. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मेरे पास एक खबर है. मैंने ब्रेकअप कर लिया है.’ सुहाना के इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन नंदा ने रिएक्ट किया है. क्या है ये माजरा, चलिए आपको बताते हैं…

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, वो वीडियो एक ऐड का है. इस ऐड वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मेरे पास एक खबर है. मैंने ब्रेकअप कर लिया है.’ हालांकि, बाद में सुहाना ने स्पष्ट किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र नहीं कर रही थीं. बल्कि उनका कहने का इरादा ये था कि उन्होंने अपना साबुन बदल लिया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में घोषणा की कि वह एक प्रमुख साबुन ब्रांड में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हो गई हैं. कुल मिलाकर सुहाना ने एक सेकेंड के लिए फैंस को तगड़ा झटका दे दिया था.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 08:53 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें