सपा कैंडिडेट के पास असलहों का ‘जखीरा’, पत्नी भी माउजर-पिस्टल की हैं शौकीन, लेकिन दर्ज नहीं एक भी केस

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. छठवे चरण यानी 25 मई को प्रतापगढ़ में मतदान होना है. ऐसे में भाजपा, बसपा, सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर दिए हैं. नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र के अनुसार तीनों पार्टियों के प्रत्याशी करोड़पति हैं. भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के पास सबसे अधिक 35 करोड़ की संपति के मालिक हैं. जबकि सपा प्रत्याशी 25 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. वहीं बसपा प्रत्याशी सिर्फ 3 करोड़ के मालिक हैं.

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की संपत्ति बढ़ गई है. साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ 69 लाख रुपए थी. जबकि 2024 में उनकी संपत्ति 35 करोड़ 1 लाख रुपए है. पांच साल पहले सांसद व भाजपा प्रत्याशी की पत्नी की संपत्ति 57 लाख थी जबकि 2024 में अब 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो चुकी है.

सपा प्रत्याशी एसपी पटेल भी हैं 25 करोड़ के मालिक
समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल पिस्टल और राइफल की शौक रखते हैं, जबकि उनकी पत्नी कांति सिंह गन और माउजर की शौकीन हैं. हालांकि प्रत्याशी और उनकी पत्नी के नाम पर कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है. सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल कर दिया. नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र में उन्होंने अपने साथ पत्नी की सम्पत्ति का भी विवरण दर्शाया है.

यह भी पढ़ेंः एल्विश के ‘सिस्टम’ पर ED का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, महंगी कारों के काफिले पर भी नजर

पत्नी के नाम पर बंदूक का लाइसेंस
शपथ पत्र के मुताबिक सपा प्रत्याशी ने कानपुर विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की है. वर्तमान में वह 25 करोड़, 35 लाख, चार रुपये की सम्पत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी कांति सिंह पांच करोड़, पांच लाख रुपये की सम्पत्ति की मालिकन हैं. साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी के नाम पर पिस्टल और राइफल का लाइसेंस है तो पत्नी के नाम पर बंदूक और माउजर का लाइसेंस है.

सपा कैंडिडेट के पास असलहों का 'जखीरा', पत्नी भी माउजर-पिस्टल की हैं शौकीन, लेकिन दर्ज नहीं एक भी केस

बसपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई असलहा
बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र में उन्होंने अपने साथ पत्नी की चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्शाया है. शपथ पत्र के मुताबिक बसपा प्रत्याशी तीन करोड़ 77 लाख 47 हजार 575 रुपये के मालिक हैं. प्रत्याशी अथवा उनकी पत्नी के नाम से किसी असलहे का लाइसेंस नहीं है. प्रत्याशी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या से एलएलबी की डिग्री हासिल की है. प्रत्याशी के नाम पर एक वरना कार और हुंडई की कार है. प्रत्याशी के पास 150 ग्राम सोना और पत्नी के पास 450 ग्राम सोने के आभूषण हैं.

Tags: Loksabha Election 2024, Pratapgarh news, UP news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें