शिमला में आप भी लगा रहे हैं इसकी प्रदर्शनी? तो रूकें…नहीं तो नगर निगम कर देगा यह कार्रवाई

शिमलाः शिमला में किसी भी स्थान पर प्रदर्शनी लगाने के लिए अब नगर निगम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा. नगर निगम की मासिक बैठक में  इस विषय पर निर्णय लिया गया. अब  बिना अनुमति के यह प्रदर्शनी लगाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शनियों के लगने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके अलावा प्रदर्शनियों में खराब क्वालिटी का सामान भी बेचा जाता है, जिससे आने वाले समय में शिमला शहर में पर्यटन को भी नुकसान हो सकता है.

नगर निगम शिमला के मनोनित पार्षद अश्विनी सूद ने नगर निगम की मासिक बैठक में प्रदर्शनियों को लगाने का मुद्दा उठाया. वर्मा ने बताया कि रिज मैदान पर प्रदर्शनियां लगाई जाती है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता है. उनके द्वारा मासिक बैठक में प्रदर्शनियों को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव में अन्य पार्षदों ने भी सहमति जताई.

खराब सामान बेचने पर कार्रवाई
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदर्शनी में खराब क्वालिटी का सामान बेचा जाता है. प्रदर्शनी में खाने-पीने का सामान व हॉजरी नहीं लगाई जाएगी. यदि कोई भी व्यक्ति यह सामान बेचता हुआ पाया जाता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई य़य़्अय्म्लॉ में लाई जाएगी. व्यक्ति की सिक्योरिटी जब्त की जाएगी. बता दें कि उससे पहले भी नगर निगम द्वारा 50 फीसदी सिक्योरिटी जब्त की जा चुकी है.

प्रदर्शनी से हुई थी 70 लाख की कमाई
नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी लगाने के लिए अनुमति की आवश्कता नहीं है. इसके लिए हाउस में पहले से ही प्रस्ताव पारित है, हालांकि प्रदर्शनियों में फूड और हॉजरी न लगाए जाने पर पूर्व में सहमती बनी थी. कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी लगाने पर प्रतिदिन के अनुसार किराया लिया जाता है. बीते वर्ष इससे नगर निगम को 70 लाख की कमाई हुई थी, जिससे शहर की 16 हज़ार स्ट्रीट लाइटों का बिल जमा करवाया गया है.

Tags: Local18, Shimla News, Shimla News Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें