इन फलों को खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी, बढ़ती है गैस्ट्रिक समस्या, जानें वजह

Right Way To Consume Fruits: फल वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें कम कैलोरी, हाई फाइबर और पानी की मात्रा होती है. फल प्रकृति का दिया हुआ इंस्टेंट नाश्ता है और विटामिन और अन्य तत्वों का एक बड़ा स्रोत है जो स्वस्थ आहार बनाए रखने में मदद करता है. फलों में विटामिन और खनिज होते हैं जिनकी शरीर को प्रचुर मात्रा में आवश्यकता होती है. डाइटिशियन स्वाति बिश्नोई के अनुसार, “बहुत से लोग गलत तरीके से फलों का सेवन करते हैं, जिन्हें अगर सही नहीं किया गया तो फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है.” वह फल खाते समय की जाने वाली गलतियों के बारें में क्या बताती हैं, आइए जानते हैं…

नरिंदर मोहन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर मोहन नगर में डाइटिशियन स्वाति बिश्नोई का कहना है कि फलों में आधिकतर शुगर और फाइबर पाया जाता है. फलों में पाए जाने वाली शुगर फ्रुक्टोज व पेक्टिन बड़ी आंत में जाकर फरमेंट होते है. जिससे स्टूल का मूवमेंट आसान होता है. फलों में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है. इसलिए फलों को खाने कि बाद पानी नहीं पीना चाहिए. सिट्रस या खट्टे फल जैसे की संतरा, स्ट्रॉबेरी में पानी की मात्रा अधिक होती है.  तरबूज, खरबूज, अंगूर व खीरा आदि खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए.  यह शरीर में गैस्ट्रिक समस्या कर सकती है. इसके कारण पेट दर्द हो सकता है.

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल, नहीं पड़ेगी मेकअप की जरूरत, दमकती रहेगी आपकी स्किन

इन फलों को खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी, बढ़ती है गैस्ट्रिक समस्या, जानें वजह

बिस्तर पर जाने से 2-3 घंटे पहले किसी भी चीज से परहेज करना सबसे अच्छा है क्योंकि यह पाचन तंत्र को बिगाड़ता है. सोने से ठीक पहले फलों का सेवन ठीक नहीं है, क्योंकि शरीर में रात के समय मेलाटोनिन हॉर्मोन रिलीज़ होता है. जैसे-जैसे रात का समय बढ़ता है इसकी मात्रा बढ़ती जाती है और बायोलॉजिकल नाईट का सिग्नल देने लगती है. रात होने पर मेलाटोनिन हॉर्मोन हमारे शरीर में ग्लूकोस के उपयोग रोकता है जिसे इंपेयर्ड ग्लूकोस टॉलरेंस कहते है और जब हम ज्यादा रात में खाना खाते हैं तो वो एक्सट्रा ग्लूकोस हमारे शरीर में आता है. जिसके कारण डायबिटीज, फैटीलिवर व हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा देर रात फल खाने से एसिडिटी के लक्षण भी हो सकते हैं. फलों का सेवन शाम के नाश्ते के रूप में करना चाहिए, उसके बाद नहीं.

Tags: Fruits, Health, Lifestyle

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें