ऐसा-वैसा नहीं है ये साबुन, इसमें रानी-महारानी की सुंदरता का राज, इस्तेमाल के बाद लोग दोबारा खरीद रहे

रांची. राजा-महाराज के जमाने में न साबुन था और न महंगी क्रीम, फिर भी रानी-महारानी खूबसूरती के किस्से आज भी हम पढ़ते-सुनते आ रहे हैं. आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि आखिर कैसे उस जमाने में महिलाएं सुंदर दिखती थीं? क्या इस्तेमाल करती थीं? पहले के जमाने में त्वचा को सुंदर रखने के लिए रानी-महारानी जिस नुस्खे का इस्तेमाल करती थीं, आज उसी नुस्खे के आधार पर साबुन बनाया गया है.

साबुन बेचने वाले का दावा है कि स्किन पर इसका रिजल्ट फौरन देखने को मिलता है. पहले के जमाने में रानी-महारानी भी इसी नुस्खे का इस्तेमाल किया करती थी. रांची के धुर्वा में लगे डिज्नीलैंड मेले में एक खास तरह का साबुन लोगों को खूब भा रहा है. हर दिन 100-150 पीस की बिक्री हो रही है. एक बार जो इसे ले जा रहा है, वह दोबारा 4-5 पीस लेकर जाता है. इसका कारण इस ऑर्गेनिक साबुन की खासियत है. इसमें केमिकल नहीं यूज किया गया है.

कैसे बनता है साबुन
खास बिहार से लेकर आए इस साबुन के बारे मिलन बताते हैं कि यह सिर्फ और सिर्फ शहद व नींबू द्वारा बनाया जाता है. हालांकि, इसको जोड़े रखने के लिए गुलेटिन का उपयोग होता है और 10 प्रतिशत सोप पाउडर का इस्तेमाल होता है ताकि, यह शहद और नींबू से बने साबुन में झाग के रूप में लाने में मदद करे और शरीर में लगाना आसान हो पाए.

ये है खासियत
आगे बताया कि इसमें 80% शहद, नींबू, हल्दी व केसर होता है. वहीं 20% सिर्फ गुलेटिन और सोप पाउडर होता है. यही कारण है यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है और हम इसे खुद हाथों से तैयार करते हैं. शहद भी हमारे द्वारा हमारे फार्म में ही तैयार की जाती है, इसलिए हंड्रेड परसेंट शुद्ध होता है जो आपके शरीर में शत प्रतिशत असर दिखाएगा. यही कारण है जो एक बार लेता है वह दोबारा लौट कर जरूर आता है.

रानी महारानी करती थी इस्तेमाल
मिलन बताते हैं कि पहले के जमाने में शहद और नींबू को रानी-महारानी इस्तेमाल करती थी. पहले के जमाने में शहद और नींबू सबसे कारगर होता था. शरीर की गंदगी हटाने और मुलायम बनाने के लिए हमारे दादा-परदादा से हमने यह चीज सुनी थी. हमने सोचा क्यों ना उसी पुराने नुस्खे को एक बार फिर से शुद्धता के साथ मार्केट में लाया जाए.

यहां मिलेगा साबुन
मिलन बताते हैं कि हर दिन 100 से 150 पीस की बिक्री हो जा रही है. लोग ऑर्डर करके भी मंगा रहे हैं. अगर आप भी यह नेचुरल ऑर्गेनिक साबुन लेना चाहते हैं तो इस नंबर पर 7065996996 कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. डिज्नीलैंड मेले में आकर 31 मई तक भी ले सकते हैं. वहीं, कीमत की बात करें तो एक साबुन की कीमत ₹50 है.

Tags: Beauty Tips, Local18, Ranchi news

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें